लोनी: परवेज चौधरी ने बेसहारा नंदी महाराज का हिंदू रीति से किया अंतिम संस्कार, बिजली विभाग पर मुकदमे की चेतावनी
लोनी, 7 मार्च 2026: खुशहाल पार्क कॉलोनी, थाना ट्रॉनिका सिटी के पास कॉलोनीवासियों ने एक बेसहारा नंदी महाराज के मृत शरीर की जानकारी दी। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के जिला अध्यक्ष परवेज चौधरी ने तत्काल मीटिंग पर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। परवेज चौधरी और रवि धामा भाजपा नेता के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने नंदी महाराज का पूर्ण हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। यह घटना सामुदायिक एकता का प्रतीक बनी।बिजली विभाग की अनियमितताओं के कारण नंदी महाराज की मृत्यु होने की बात कही जा रही है। परवेज चौधरी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि हम मुकदमा लगाकर कार्रवाई करवाने की तैयारी में हैं। प्रवेश चौधरी ने यह भी कहा कि नंदी महाराज अभी छोटी सी अवस्था में ही परलोक सिधार गए। अगर बिजली के खंभे नग्न अवस्था में नहीं रहते तो नंदी महाराज की उम्र और बढ़ती। अंत में उन्होंने बिजली विभाग ट्रॉनिका सिटी पर गंभीर आरोप लगाए।