logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ब्रैकिंग न्यूज़ हापुड़* *हापुड़ कांग्रेस संगठन में उथल-पुथलओर तेज: कांग्रेस के दो उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा।* *अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर)C TV

*ब्रैकिंग न्यूज़ हापुड़*
*हापुड़ कांग्रेस संगठन में उथल-पुथलओर तेज: कांग्रेस के दो उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा।*
*अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर)(CTV)क्राइम टीवी
भारत लाइव न्यूज़ चैनल हापुड़

हापुड़। शहर कांग्रेस कमेटी में इन दिनों अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। संगठन की कार्यशैली और हाल ही में लिए गए कुछ फैसलों से नाराज़ होकर शहर कांग्रेस कमेटी के दो उपाध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय कांग्रेस संगठन में हलचल मच गई है और कार्यकर्ताओं के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर निवासी शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सभासद पति सुशील शास्त्री ने अपने पद से त्यागपत्र देते हुए संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली से वह काफी समय से असंतुष्ट थे। उनका कहना है कि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यूजीसी के समर्थन को लेकर लिया गया रुख और संगठन की कार्यप्रणाली कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप नहीं है सुशील शास्त्री ने यह भी कहा कि शहर के भीतर कांग्रेस कमेटी की ओर से कोई सक्रिय कार्यक्रम या जनसंपर्क अभियान देखने को नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि संगठन शहर के मुद्दों और जनता के बीच सक्रियता नहीं दिखा पा रहा है, जिससे जमीनी कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ रही है। इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देना उचित समझा।इसी क्रम में उनके साथी और शहर कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। मनोज शर्मा ने अपना इस्तीफा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान कुरैशी को भेजा है।बताया गया है कि मनोज शर्मा पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को संगठन से निष्कासित किए जाने के फैसले से भी काफी आहत थे। उनका कहना है कि जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर किया गया, वे लंबे समय से कांग्रेस के जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। इस निर्णय को लेकर उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी से बातचीत भी की थी।मनोज शर्मा के अनुसार इस मामले में उन्हें स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिला, बल्कि गोलमोल जवाब दिए गए। इससे वह काफी दुखी और असंतुष्ट हो गए। अंततः उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर संगठन से नाराज़गी जाहिर की।
दोनों पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे में यह भी स्पष्ट किया है कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और स्वयं को कांग्रेसी ही मानते रहेंगे। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में वे शहर कांग्रेस कमेटी के साथ किसी प्रकार का संगठनात्मक कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध भी किया है।इस घटनाक्रम के बाद हापुड़ के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के भीतर चल रही असहमति और इस्तीफों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस संगठन इस मामले को किस तरह संभालता है और आगे संगठन को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

0
233 views

Comment