logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन पर साजा में एक दिवसीय कार्यशाला....


कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से “एग्रीकल्चर ऑन रूरल ट्रांसफॉर्मेशन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 06 मार्च 2026 कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड साजा में किया गया। कार्यशाला के दौरान उपस्थित किसानों के समक्ष माननीय प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने किसानों को वर्ष 2026 के बजट में कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में नए अवसरों और योजनाओं की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी जैसे संबद्ध क्षेत्रों के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड में सामूहिक प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को वैश्विक मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने, मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही ए आई पॉवर्ड भारत विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा कोकोआ, अखरोट बादाम चंदन जैसे उच्च मूल्य वाले फसलों के उत्पादन विस्तार कार्यक्रमों की जानकारी भी वेबिनार के माध्यम से किसानों को दी गई।कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी साजा दिनेश कुमार धुर्वे ने उपस्थित कृषक मित्रों को विभागीय योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषक मित्र स्वयं पहले उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाएं और उसके बाद अन्य किसानों को भी प्रेरित करें, ताकि क्षेत्र में आधुनिक खेती का विस्तार हो सके।
इसी दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने टिकाऊ खेती पर आधारित प्राकृतिक विधि से फसल उत्पादन की जानकारी किसानों को दी और रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान तथा प्राकृतिक खेती के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं एटीएम लुकेश सेन ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा विकसित Crop Doctor App के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को बताया कि इस एप के माध्यम से वे फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान कर आधुनिक कृषि तकनीकों तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं,कार्यशाला के दौरान किसानों को आधुनिक खेती, उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, बाजार से जुड़ाव और कृषि से आय बढ़ाने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक मित्र एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

3
192 views

Comment