logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी:

महिला दिवस विशेष
महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी: बकरी पालन से आत्मनिर्भर बनी रामबाई

(छत्तीसगढ़) जिला:-एम.सी.बी.07 मार्च 2026 कभी आर्थिक तंगी और अनिश्चित भविष्य से जूझ रही विकासखंड खड़गवां के माझापारा की निवासी रामबाई आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली छोटी सी आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया।

रामबाई बताती हैं कि पहले उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। परिवार की जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था और भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी।
ऐसे समय में उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता का लाभ मिला।
रामबाई ने इस राशि को केवल खर्च करने के बजाय उसे बचाने का निर्णय लिया। कुछ महीनों की बचत के बाद उन्होंने एक बकरी खरीदी।
यही छोटा सा कदम उनके जीवन में परिवर्तन की शुरुआत बन गया।
समय के साथ बकरी ने बच्चों को जन्म दिया और उनका छोटा सा पशुपालन कार्य धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

आज रामबाई बकरी का दूध बेचकर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
अब उनके पास कई बकरियां हैं और वे इस छोटे से व्यवसाय से हर महीने अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं।
रामबाई कहती हैं, “पहले घर चलाना मुश्किल था, लेकिन अब मैं अपने परिवार की मदद कर पा रही हूं। महतारी वंदन योजना ने मुझे आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है।”

आज रामबाई की यह सफलता आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
उनकी कहानी यह बताती है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग और मेहनत से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज को नई दिशा दे सकती हैं।

11
3723 views

Comment