logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर भिटारी में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

(भिटौरा ब्लॉक) के मिर्जापुर भिटारी में भाजपा नेता एवं समाजसेवी संतोष तिवारी के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बुद्धिजीवियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता संतोष तिवारी एवं भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर फागुन के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देने के लिए आई फाग टोली ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण होली के रंग में रंग गया। ढोलक की थाप और फाग गीतों पर लोग झूम उठे और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए होली पर्व की महत्ता पर भी चर्चा की। समारोह में आए अतिथियों के लिए ठंडाई और पारंपरिक मिठाई गुझिया की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और भाईचारे का माहौल बना रहा।
इस मौके पर पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मुखलाल पाल, उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना भैया, संतोष सिंह राजू, शीमू सिंह चंदेल, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, अमित शिवहरे, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र शरण सिंपल, विवेक श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, विनोद गौतम, धनंजय द्विवेदी, भारत श्रीवास्तव, भोले शंकर त्रिवेदी, बृजेश द्विवेदी, अमित मिश्रा उर्फ नीटू, संतोष द्विवेदी (प्रधान प्रतिनिधि सरकंडी), प्रदीप गर्ग (प्रदेश अध्यक्ष आदर्श व्यापार मंडल), विकास श्रीवास्तव, अशोक तपस्वी, मनोज त्रिवेदी, प्रदीप सिंह राजू, शिवचंद्र शुक्ला, पंकज राजपूत, आदित्य सिंह चौहान, श्रीकांत अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शिवप्रकाश

0
0 views

Comment