logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंबई महानगरपालिका चेयरपर्सन चुनाव में सियासी ‘खेला’, वोटिंग के दौरान दो पार्षद नदारद


मुंबई: सूत्र
मुंबई महानगरपालिका के चेयरपर्सन पद के चुनाव में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मतदान के दौरान कांग्रेस की नगरसेवक आयशा सूफियान वनू और समाजवादी पार्टी की नगरसेवक इरम सिद्दीकी के वोटिंग में अनुपस्थित रहने की चर्चा तेज हो गई।
बताया जा रहा है कि इन दोनों पार्षदों के वोट न पड़ने से चुनाव का समीकरण बदल गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद उद्धव ठाकरे गुट को झटका लगा, जबकि एकनाथ शिंदे गुट को बढ़त मिल गई और अंततः उनके समर्थित उम्मीदवार की जीत हो गई।
चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि मतदान के समय पार्षदों की अनुपस्थिति ने पूरे चुनाव का रुख बदल दिया। वहीं इस मुद्दे पर आगे और राजनीतिक बयानबाजी होने की संभावना जताई जा रही है।

17
267 views

Comment