logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किया माध्यमिक शिक्षा मंडल के मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण अनुपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही


कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नरसिंहपुर में बनाए गए मूल्‍यांकन केन्‍द्र का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान हाईस्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा 2026 की 25 फरवरी 2026 तक सम्पन्न हुई परीक्षा की अमूल्‍यांकित उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन कार्य विधिवत रूप से संचालित पाया।

कलेक्टर श्रीमती सिंह को प्राचार्य व मूल्‍यांकन केन्‍द्र अधिकारी श्री जीएस पटैल ने मूल्‍यांकनकर्ताओं की उत्‍तर पुस्तिकाओं को जॉचने की प्रक्रिया और अंक प्रदान करने की कार्यवाही से अवगत कराया। कलेक्टर ने मूल्‍यांकन कक्षों और माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल के स्‍ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्‍ट्रांग रूम प्रभारी डॉ. अशोक उदेनिया से स्‍ट्रांग रूम की सम्‍पूर्ण मूल्‍यांकन प्रक्रिया की जानकारी ली।

निरीक्षण उपरांत मूल्‍यांकन केन्‍द्र पर मूल्‍यांकनकर्ताओं की न्‍यूनतम उपस्थिति पर असंतोष व्‍यक्‍त किया। उन्होंने अनुपस्थित मूल्‍यांकर्ताओं की जानकारी प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उनके विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही करने के लिए प्रस्‍ताव भेजने के निर्देश दिए। मूल्‍यांकनकर्ताओं को समयानुसार मूल्‍यांकन केन्‍द्र पर उपस्थित रहने एवं मूल्‍यांकन कार्य को मण्‍डल के निर्देशो के अनुरूप समय-सीमा मे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

3
58 views

Comment