logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसीलदार के जन्मदिन का विडियो वायरल करने वाले के विरुद्ध थाने में वकीलों ने ज्ञापन दिया

ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
बनखेड़ी |
बनखेडी तहसीलदार का तहसील कार्यालय में जन्मदिन मनाने का विवाद गहराता जा रहा है । उमरधा के रमेश माधूरे ने 1 मार्च को सोशल मीडिया में विडियो वायरल किया कि तहसीलदार अंजु लोधी ने अधिवक्ता संघ और तहसील स्टाफ के साथ तहसील कार्यालय में जन्मदिन मनाया । रमेश माधूरे द्वारा चलाई गई न्यूज के अनुसार तहसील में न्यायालय की गरिमा भंग हुई है । जन्मदिन मनाने के साथ दिन बाद अधिवक्ता संघ ने बनखेडी थाने में रमेश माधूरे के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोप लगाया कि रमेश द्वारा जबरन तहसील कार्यालय में घुसकर स्वयं को पत्रकार एवं नेता बताकर विडियो बनाया और वायरल न करने के बदले पैसो की डिमांड की है । अधिवक्ता संघ ने रमेश माधुरे पर कार्यवाही करने के लिए बनखेड़ी टीआई विजय सनस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात होवे कि शिकायती पत्र के अनुसार, घटना बीती 28 फरवरी 2026 की है। शाम करीब 6:00 बजे तहसील बनखेड़ी के समस्त अधिवक्ताओं ने शनिवार अवकाश के दिन सामान्य कक्ष में तहसीलदार बनखेड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने हेतु तहसील कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केक काटा और नाश्ता वितरण किया गया था। ज्ञापन सौंपने में एडवोकेट जीवन ऊरहा , अंकित दुबे, जितेंद्र गढ़वाल, पंकज प्रजापति, मोहन कुशवाहा, आकाश टिकैत, गफूर खान, शिवम मालवीय, अमित मेहरा, प्रमोद कुमार, जी.सी. पांडे और हरपाल सिंह चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद थे ।

48
6980 views

Comment