logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रकवि डॉ हरिओम पंवार को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान मिलने पर राष्ट्रीय कवि संगम ने किया सम्मान

मेरठ - उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कवि संगम मेरठ प्रांत एवं मेरठ जनपद ने आइआइएमटी प्रांगण माल रोड पर किया कार्यक्रम का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय ओज कवि डॉ0 हरिओम पंवार की कविताओं में ओज, वीरता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम होता है। देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं ह्दय को झझकोर देती हैं। अंतरराष्ट्रीय ओज कवि डॉ0 हरिओम पंवार के ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कवि संगम मेरठ प्रांत एवं मेरठ जनपद द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में अरूण गोविल सांसद, मेरठ-हापुड़ लोकसभा ने उक्त विचार रखे।
अंतरराष्ट्रीय ओज कवि डॉ हरिओम पंवार संरक्षक, राष्ट्रीय कवि संगम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया था। इस सम्मान के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कवि संगम मेरठ प्रांत एवं मेरठ जनपद द्वारा आई.आई.एम.टी., मॉल रोड, मेरठ पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री अरूण गोविल मा0 सांसद, मेरठ-हापुड़ लोकसभा, बाबू जगदीश मित्तल परमार्थी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम, डा0 मयंक अग्रवाल अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम, मेरठ प्रांत, कोमल रस्तोगी अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम, मेरठ जनपद ने डॉ हरिओम पंवार जी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबू जगदीश मित्तल परमार्थी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम ने कहा की डॉ. हरिओम पंवार ओज कविता के बहुत प्रसिद्ध कवि हैं। उनकी कविताएँ सुनकर दिल में जोश और देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है। उनकी वाणी में ऐसा प्रभाव होता है कि श्रोताओं के हृदय में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना जागृत हो जाती है।
डा0 मयंक अग्रवाल अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम ने कहा की डॉ. हरिओम पंवार जी अपनी कविताओं में वीरता, त्याग, इतिहास और राष्ट्रभक्ति को इतनी प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत करते हैं कि श्रोता भावुक भी हो जाते हैं और उत्साह से भर भी जाते हैं। जब वह ‘‘जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं’’ जैसी कविताओं को मंच पर ओजपूर्ण अंदाज़ में पाठ करते हैं तो श्रोताओं के दिलों में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित हो जाती है। उनकी कविताओं में देश के वीरों का सम्मान, भारत के गौरवशाली इतिहास का स्मरण और युवाओं में राष्ट्र प्रेम और साहस का संचार का भाव मिलता है।
डॉ. हरिओम पंवार ने कहा की भारत का इतिहास वीरों और त्याग की गाथाओं से भरा हुआ है। इन महान वीरों ने हमें सिखाया कि देश केवल जमीन का टुकड़ा नहीं होता, बल्कि यह हमारी माँ के समान होता है। इसके सम्मान, स्वतंत्रता और गौरव की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। देश के लिए जीना, देश की सेवा करना और यदि आवश्यकता पड़े तो मातृभूमि के लिए बलिदान देना सबसे बड़ा गौरव है।
आज के युवाओं को इन वीरों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने कर्म, चरित्र और परिश्रम से भारत को और महान बनाने का संकल्प लेना चाहिए। जब हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित होगी, तभी हमारा देश सच्चे अर्थों में शक्तिशाली और समृद्ध बनेगा।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र अग्रवाल जी (पूर्व सांसद) भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी , महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी विमल शर्मा जय करण गुप्ता सत्य प्रकाश अग्रवाल गौरव चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ, अरुण वशिष्ठ अश्वनी गुप्ता विजेंद्र अग्रवाल व रवीश अग्रवाल विशाल कनोजिया मनमोहन भल्ला आशा त्यागी आदि उपस्थित रहे ।

85
2056 views

Comment