*वर्ष 2026–27 में 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य : स्वस्तिक गौतम*
मनोज शर्मा, चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बददी में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीबीएन क्षेत्र से संबंधित पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के छात्र नेता स्वस्तिक गौतम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर स्वस्तिक गौतम ने वर्ष 2026–27 में 1100 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा। कार्यक्रम के दौरान अभियान के बैनर का शुभारंभ दून के विधायक राम कुमार चौधरी द्वारा किया गया। साथ ही विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे भी वितरित किए गए। पौध वितरण की शुरुआत विधायक राम कुमार चौधरी ने आंवले का पौधा देकर की।
विधायक राम कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बददी जैसे औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान आम,आंवला,नीम,पीपल, बरगद,अमलतास,शीशम और शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लेकर उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डॉ. गगन,सीडीपीओ बददी-नालागढ़ एन.आर. नेगी कुमार,आईआरजी ग्लेनमार्क से बलजिंदर सिंह,एसएसएस से कपिल शर्मा,अरविंद भारद्वाज,अमित मित,श्रीजल,सूरज,पुनीत, अक्षित,किरण देवी,कविता, संध्या,पूजा,राधा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।