logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

भीम राजावत

जालौन।नगर स्थित महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने वैज्ञानिक एवं सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी में लगभग 40 प्रोजेक्ट लगाए गए, जिनमें विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के उपयोग, जल संरक्षण तथा सामाजिक विषयों को मॉडल के माध्यम से समझाया गया। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को देखने के लिए विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और शिक्षकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की
विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रमुख छात्र छात्राओं में पायल, नेहाल, माधव, आरोही, देव, अंश पचौरी, सोम सिंह राजावत, हरेंद्र, शांतनु, अंश गुप्ता, कार्तिक, अनुष्का, अनुष्का भदौरिया, राधिका, शिवन्या, दीपिका, गौरी, रूद्र, युक्त तिवारी, गौरी गुप्ता, मानसी, दीपक, सानिया, अंजना, मोहिनी, स्वर्णिम, अभय, आकृति, कुशल, उत्कर्ष, सुधांशु, अनुष्का और वैष्णवी सहित कई छात्र छात्राएं शामिल रहे
प्रदर्शनी के आयोजन में अध्यापिका श्रीमती अनुपमा एवं श्रीमती संगीता का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नई सोच विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोग और नवाचार से ही वास्तविक ज्ञान प्राप्त होता है। विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर भविष्य देने के लिए इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा

22
4299 views

Comment