डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा शोक सभा का आयोजन
सोनभद्र, 07 मार्च 2026। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा एक शोक सभा का आयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह (एडवोकेट) की अध्यक्षता में किया गया। सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव के पिता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. रियाजुद्दीन खान ने कहा कि डीबीए की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार यादव के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी अधिवक्ता बिरादरी उनकी और उनके परिवार के साथ खड़ी है।
वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रसाद यादव ने कहा कि आज हम सभी एक महान आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अधिवक्ता राजेश यादव के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनके आदर्श और यादें सदैव सभी के दिलों में जीवित रहेंगी।
इस अवसर पर प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह, बीपी सिंह, सुरेश कुशवाहा, अशोक कनौजिया, शैलेंद्र कुमार, संतोष यादव, रविंद्र पटेल, प्रीति सिंह, राम गुल्ली, राकेश सिंह पटेल, गोविंद, शाहनवाज आलम खान सहित अनेक अधिवक्ता एवं लोग उपस्थित रहे।