logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाकियू ( चढूनी) गुट ने एक दिवसीय भूख हड़ताल शाहजहांपुर प्रशासन की नाकामी को लेकर की।

भाकियू ( चढूनी) गुट ने एक दिवसीय भूख हड़ताल शाहजहांपुर प्रशासन की नाकामी को लेकर की।


बदायूं बिल्सी। आज दिनाँक 7मार्च को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारी ने बिल्सी तहसील मे शाहजहांपुर प्रशासन के विरुद्ध में राम सिंह व तहसील अध्यक्ष ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे वही 6 सूत्रीय ज्ञापन मंडल आयुक्त बरेली को संबोधित नायब तहसीलदार प्रभा सिंह को सौंपा। किसान नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने कहा शाहजहांपुर की तहसील पुवायां में भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा विभिन्न माँगों को लेकर 40 दिन चल रहे अनिश्चित कालीन धरने की शाहजहांपुर प्रशासन दिनांक 07 मार्च 2026 को बरेली मंडल की प्रत्येक तहसील में भाकियू चढूनी के पदाधिकारी ने धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल किया। पुवायां थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी पुवायां एवं तहसीलदार पुवायां पर संगठन के लोगों के साथ मारपीट, गालीगलौज, अभद्र व्यवहार करने व धमकी देने एवं पीड़ित की सुनवाई न करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए। शाहजहांपुर में मकसूदापुर बजाज चीनी मिल बण्डा पर किसानों का गन्ना बकाया का भुगतान अविलम्भ कराया जाए।
शाहजहांपुर में संगठन द्वारा अवैध कब्जों को हटवाने के लिए दिए प्रार्थना पत्र एवं ज्ञापन पर कार्यवाही की जाए। थाना पुवायां में दर्ज झूठा मुकदमा संख्या 245/2025 को तत्काल निरस्त किया जाए। पुलिस जाँच में स्पष्ट हो चुका है कि बिना घटना घठित हुए झूठी तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों पर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। थाना पुवायां में दर्ज झूठा मुकदमा संख्या- 548/2024 को भी तत्काल निरस्त किया जाए जिसके साक्ष्य भी पीड़ित परिवार पर उपलब्ध हैं। शाहजहांपुर में आवारा बन्दर, गौवंश व जंगली सूअरों से किसानों को निजात दिलाई जाए। जिलाअध्यक्ष सतीश साहू जिला महासचिव अपने संबोधन में कहा की अगर इन सभी मांगों पर शाहजहांपुर प्रशासन विचार नहीं किया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन होगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
प्रशासन ने तो इस घटनाक्रम पर मौन धारण कर लिया हैं जो किसान मजदूर गरीब के खिलाफ दिखाई पड़ता है अगर इन सभी बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक तरीके से धरना-प्रदर्शन होगा।
इस अवसर पर बीयीशु दास, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, रईस अहमद मलिक रजनीश उपाध्याय, शैलेश कुमार गौतम, शानशने आलम, इरशाद खा, ठाकुर अविनाश कुमार, शराफत खा, कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।

0
196 views

Comment