logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नजीबाबाद-बरेली रूट पर सात एसी ई-बसें चलेंगी

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पीतल नगरी बस अड्डे से शीघ्र वातानुकूलित ई-बस सेवा नजीबाबाद और बरेली रूट के लिए संचालित की जाएगी।

नजीबाबाद डिपो ई,बसों को चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा जल्द नजीबाबाद और बरेली रूट पर सात वातानुकूलित ई,बसों का संचालन किया जाएगा।

ई-बसों का पंजीकरण होते ही मार्च के दूसरे - पखवाड़े से ई-बसों का संचालन विधिवत रूप से शुरू होने की संभावना है। नजीबाबाद के डिपो प्रभारी सत्यम सिसोदिया ने बताया कि नजीबाबाद डिपो पर ई-- बसों के चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व नजीबाबाद डिपो के चार्जिंग स्टेशन ने काम करना शुरू कर दिया है।
फिलहाल साहिबाबाद से आने वाली ई-बसों को चार्जिंग सुविधा दी जा रही है।

0
0 views

Comment