logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरुआ में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, अमन और भाईचारे के लिए मांगी गई दुआ.....

आमस से दीपक की रिपोर्ट :-
गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के पकरी पंचायत अंतर्गत मोरहर गांव में शनिवार को तरावी की समाप्ति के अवसर पर भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन गांव निवासी जुनैद अंसारी की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इफ्तार के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद हाफिज व कारी नुमान साहब ने गांव की खुशहाली, लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन बिताने तथा देश-दुनिया में अमन और शांति कायम रहने की दुआ अल्लाह से मांगी।
इस मौके पर लोगों ने एक साथ रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। इफ्तार के इस आयोजन ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जुनैद अंसारी, एनामुल हक, शोएब आलम, हाफिज चांद, खुर्शीद आलम, रशीद अंसारी, गुलाम रब्बानी, मुस्ताक अंसारी, सेराजुल अंसारी, इश्तेयाक अहमद, सरफराज एनाम, साजिद आलम, शाहिद, गुड्डू, बबलू, सज्जाद, शहंशाह और नदीम अंसारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

1721
32370 views

Comment