बबदायूं में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत जबकि उसकी पत्नी गंभीर
बदायूं में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बिसौली-सहसवान रोड पर रानेट चौराहे के पास हुई।
मृतक की पहचान बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय नन्हेपाल पुत्र पीतम सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी ममता के साथ रिश्तेदारी में गमीं की होली मिलने जा रहा था।