logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

अखिलेश सोनी

जालौन। नगर जालौन में क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन ऋषभ पैलेस, जालौन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी लल्लू सोनी (जखा वाले) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवध बिहारी सोनी, सतानंद सोनी, राम आसरे सोनी तथा राम प्रकाश सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र सोनी एवं पत्रकार देवेश सोनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति जालौन के अध्यक्ष नरेश बाबू सोनी ने सभी मुख्य अतिथियों एवं समाज के सदस्यों को होली के रंगों के साथ तिलक लगाकर सम्मानित किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नरेश बाबू सोनी ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि समाज के लिए किसी स्थान की खरीद की जाती है तो उनकी ओर से ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर समाज के अनेक सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रियांशु सोनी, हर्ष सोनी, दीपक सोनी, रवि सोनी, दिनेश सोनी, कमलेश सोनी, किशन सोनी, पत्रकार विशाल सोनी, सुंदर सोनी, मनीष सोनी, पत्रकार अखिलेश सोनी, देवेंद्र सोनी, बलराम सोनी, नारायण सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा आपसी भाईचारे और समाज की एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

32
2240 views

Comment