बदमाशों से अकेले भिड़ गई लड़की,
गौड़ाबौराम. घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के करकौली गांव में होली के दिन एक जनप्रतिधि के पुत्र से इंदल पासवान के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. जनप्रतिधि के पुत्र ने फोन पर 10 की संख्या में लोगों को बुला लिया. सभी गांव में लोगों को गाली देने लगे. लोग डर से घर में घुस गये. यह सब देख सीताराम पासवान की 24 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी घर से निकल हाथ में जलेबी का कांटा वाला डंडा लिए अकेली भिड़ गयी. यह देख और भी लोग बाहर निकले. खुशबू सहित गांव के दर्जनों लोगों ने सभी को खदेड़कर गांव से बाहर भगाया. इस बात का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार की दोपहर खुशबू माता-रेखा देवी के साथ सुपौल बाजार मौसी की बेटी की शादी का न्योता के लिए सामग्री की खरीददारी करने गयी. वहां वही लोगों ने दिन-दहाड़े खुशबू को घेर लिया और हाथापाई करने लगे. बाजार के लोगों ने किसी तरह लड़की को बचाया. इसे लेकर पंचायत में मामला को निष्पादन करने में लोग लगे हैं. पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी अपनी ससुराल बिरौल थाना क्षेत्र के जनपट्टी गांव से दो दिन पूर्व होली खेलने आयी थी. होली के दिन गांव को लूटने से बचाया. इसका बदला लेने की नीयति से बदमाशों ने सुपौल बाजार में जबरन मारपीट की. 112 पर फोन करने के लिए मोबाइल फोन निकाला तो उसे भी छीन लिया गया. वहीं स्थानीय मुखिया बिजली पासवान ने बताया कि पंचायत स्तर से मामले का हल कर लिया गया है.