logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रास्ते में रोककर युवक से मारपीट,जातिसूचक गालियां देने का आरोप

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रदीप कुमार पासी निवासी अमलोना, जनपद उन्नाव ने थाना माखी में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च 2026 को गांव के ही शिवकुमार, रामू और शिवलाल ने उसे रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित के अनुसार मारपीट में उसके आंख, हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

11
498 views

Comment