logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम अमाव में शासकीय रोड खसरा नंबर 107 से अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण कराए जाने के संबंध में।


सेवा में,
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महोदय
SDM Office Teonthar

विषय: ग्राम अमाव में शासकीय रोड खसरा नंबर 107 से अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण कराए जाने के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत अमाव, पोस्ट अतरैला 12, तहसील त्योंथर, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) में स्थित शासकीय रोड खसरा नंबर 107 पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। इस कारण से गांव के लोगों को आने-जाने में बहुत कठिनाई हो रही है।

इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

अतः आपसे निवेदन है कि उक्त शासकीय भूमि/रोड खसरा नंबर 107 का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटवाने तथा सड़क निर्माण करवाने की कृपा करें, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

कृपया इस समस्या का शीघ्र निराकरण करने की कृपा करें।

दिनांक: __________

प्रार्थी
गोलू मिश्र
ग्राम अमाव, पोस्ट अतरैला 12
तहसील त्योंथर, जिला रीवा (म.प्र.)
मोबाइल: 8269563990

1
65 views

Comment