ईद व रामनवमी के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक संपन्न
म्योरपुर संवाददाता अहमद राजा
सोनभद्र / म्योरपुर थाना परिसर में ईद व राम नवमी के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राम दरस राम ने की।
बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों तथा गांव के मानिंद लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में दोनों त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे।
इस दौरान म्योरपुर मस्जिद के सदर मो. अयूब उर्फ लाडले, नजीर हुसैन, सुरेन्द्र चंद्रवंशी, म्योरपुर प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, आशीष अग्रहरि, पुलिस कर्मी तथा क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।