logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुर्गापुर में रसोई गैस मूल्यवृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी TMC


दुर्गापुर :- रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और एसआईआर (SIR) के विरोध में शनिवार को दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा तृणमूल कांग्रेस की पहल पर आयोजित इस विरोध मार्च में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस विरोध प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाएं अपने सिर पर खाली गैस सिलेंडर, कढ़ाई और हाथों में कलछी-खुरपी (हत्ता-खुंती) लेकर सड़क पर उतरीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और अब चूल्हा जलाना मुश्किल होता जा रहा है। यह विरोध मार्च दुर्गापुर के 30 नंबर वार्ड स्थित 'जोआला मोड़' से शुरू होकर एसबीएसटीसी (SBSTC) रोटरी पर जाकर समाप्त हुआ। पूरे रास्ते में कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी शामिल होकर बढ़ती महंगाई पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

0
0 views

Comment