दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह
कुचामन सिटी
दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह एवं नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए हाउजी ,गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक नृत्य कर होली के रंगों का आनंद लिया।
नारी शक्ति सम्मान के अंतर्गत सर्वप्रथम त्यागी व्रती महिला के रूप में हीरामणी पार्टोदी का सम्मान किया गया। इसके पश्चात रानी पाटनी, खुशबू पाटनी एवं कल्पना बञ को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा विनोद पहाड़िया रहीं।मंत्री कल्पना वाज ने सम्मान प्रदान किए। कोषाध्यक्ष अंशु पहाड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मेघा पहाड़िया , वर्षा झांझरी व सोनू झांझरी ने किया।अंत में अध्यक्ष रीमा सेठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए होली को आपसी स्नेह, मिलन व सद्भभाव का पर्व बताया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया