मकनपुर में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भेजा जेल
फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के तालाब में हत्या युक्त मिली युवती को शिनाख्त कर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पकड़े गए दो नाबालिक किशोर के साथ युवक को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। हुसेनगंज पुलिस की माने तो मृतका युवती का शिवा से प्रेम प्रसंग था। युवती शादी का दबाव बनाई तो शिवा ने गांव के दो नाबालिक बच्चो के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर शव को तालाब में फेकर फरार हो गया। हुसैनगंज पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है