logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति की आम बैठक में निष्पक्ष चुनाव करवाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित।

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति की आम बैठक में निष्पक्ष चुनाव करवाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित।

पाली - श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली की आम बैठक 5 मार्च को दुर्गादास नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में समाज के वयोवृद्ध मोहनलाल जांगिड़ लालकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे बताया गया कि समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल 10 मार्च को समाप्त हो रहा है इसकी जगह नये अध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष सम्पन्न करवाने के लिए एक चुनाव समिति गठित करने प्रस्ताव पारित कर बंशीलाल पाखरवाड़, चंपालाल जयपालिया, गणेश किंजा, दिनेश जांगिड़ एवं पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल नागल को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर निष्पक्ष चुनाव करवाने का अधिकार दिया गया।

नवनियुक्त चुनाव अधिकारी चम्पालाल नांगल ने बताया कि नवगठित चुनाव समिति के अधिकारियों द्वारा आपसी विचार विमर्श कर परम्परागत तरीके से आगामी दिनों में निष्पक्ष चुनाव करवाने एवं चुनाव में पारदर्शिता के लिए पूर्वजों के द्वारा चालू की गई परम्परा अनुसार “एक घर से एक वोट” का निर्णय के अनुसार चुनाव करवाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रिटायर्ड रिडर मोहनलाल जांगिड़ लालकी ने बताया कि बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि आमसभा आयोजित किए बिना ही समिति के संविधान में संशोधन करवाया जिसे नियम विरुद्ध बताते हुए उसे निरस्त करने का प्रस्ताव पारित कर विधि विशेषज्ञ की राय से निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

आम बैठक में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष घीसूलाल लिंकड़, ओमप्रकाश लूंजा, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के वर्तमान अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा, मंत्री मधुसुदन बूढल, पूर्व अध्यक्ष चंपालाल नागल, भुराराम छड़ीयां, प्रकाशचंद पिडवा, वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिक मोहनलाल जांगिड़ लालकी, डॉ बंशीलाल पारखवड, डायाराम सायल, मोहनलाल नागल, पूनाराम सायल, ढलाराम लिंकड़, गोरधन लाल मिस्त्री, मदनलाल झालुण्डियां, भंवरलाल सायल, अमरचंद रालडियां, नारायणलाल झालुण्डियां, चम्पालाल जयपालिया सहित समाज के कई गणमान्य जन मोजूद रहे।

1
87 views

Comment