logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मनोहर थाना में नलों से आ रहा दूषित पानी: ग्रामीण परेशान, जलदाय विभाग ने तकनीकी खराबी बताई

मनोहर थाना कस्बे में नलों से दूषित पानी आने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। जलदाय विभाग की कथित अनदेखी के चलते लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। इस समस्या के कारण अब ग्रामीण पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल और हैंडपंप पर निर्भर हैं।
लोगों का आरोप है कि मनोहर थाना कस्बे में पिछले दो दिनों से नलों में बदबूदार और पीला पानी आ रहा है। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का माहौल है।
कस्बा निवासी आरिफ मोहम्मद और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नलों से आ रहा पानी पीला होने के साथ उसमें हल्की बदबू भी है। इस पानी का उपयोग केवल साफ-सफाई जैसे कार्यों के लिए किया जा रहा है। पीने के लिए ग्रामीण कैंपर और ट्यूबवेल के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस संबंध में जलदाय विभाग के जेईएन जितेंद्र सिंह ने बताया कि पाइपलाइनों में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब पानी की आपूर्ति सही ढंग से होगी।
Aima media jhalawar
Mohammed imran

6
99 views

Comment