logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकानी-रटलाई सीएचसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की कमी: महिला कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 600 मरीज प्रभावित

बकानी एवं रटलाई सीएचसी में एक्सपर्ट्स डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों ने यह ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र की बड़ी आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। वर्तमान में अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति नहीं है।

इस कारण मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय झालावाड़ जाना पड़ता है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा ने बताया कि रटलाई-बकानी सीएचसी पर प्रतिदिन करीब 600 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं।

साथ ही अस्पताल में आवश्यक संसाधन और अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान सुशीला जैन, आशा गौतम, कृष्णा राठौर, रजिया बी, अनीता शर्मा, मोनिका सेठी, सलमा बानो, संजीदा बेगम, जाहिदा बेगम, गीता सुमन सहित कई महिला कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Aima media jhalawar

11
119 views

Comment