logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिड़ावा में बीएसएनएल कार्यालय की चारदीवारी जर्जर: सड़क की ओर झुकी दीवार से हादसे की आशंका

पिड़ावा शहर के पुरानी कचहरी क्षेत्र में स्थित बीएसएनएल कार्यालय की चारदीवारी बहुत जर्जर अवस्था में है। इसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका है।

चारदीवारी में कई स्थानों पर बड़ी दरारें पड़ गई हैं। सड़क की ओर वाली दीवार खतरनाक ढंग से एक तरफ झुक गई है। परिसर में कंटीली झाड़ियां उग आई हैं और लंबे समय से इसका रखरखाव नहीं किया गया है, जिसके कारण भवन लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है।



पास ही संचालित होते हैं 2 स्कूल



यह क्षेत्र बहुत व्यस्त है। बीएसएनएल कार्यालय के ठीक पास कक्षा 1 से 8 तक के बालकों का स्कूल और कक्षा 1 से 12 तक की बालिकाओं का स्कूल संचालित होता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस मार्ग से आवाजाही करते हैं।



दिनभर लोगों की आवाजाही



इसके अतिरिक्त, समीप ही पटवार घर और सामने एक सार्वजनिक उद्यान होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में जर्जर दीवार के गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।





इस गंभीर स्थिति के बावजूद, संबंधित प्रशासन और विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।



Aima media jhalawar

10
120 views

Comment