logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आले बरकात इत्र शॉप के उद्घाटन पर समाजसेवी महताब का हुआ सम्मान

संजय कुमार

जालौन। नगर में आयोजित आले बरकात इत्र शॉप के उद्घाटन समारोह के दौरान समाजसेवी महताब को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौलाना आबिद बरकाती और शानू खान बरकाती ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मान दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महताब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

39
1047 views

Comment