logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिहरी झील महोत्सव 2026: दैंतखाल से पीढ़ी तक 8 किमी रोमांचक ट्रैकिंग संपन्न, 59 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

प्रतापनगर क्षेत्र में आयोजित पैदल ट्रैक में प्रतिभागियों ने हिमालयी दृश्य और प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद

टिहरी गढ़वाल | 7 मार्च 2026। केदारसिंह चौहान 'प्रवर'
टिहरी झील महोत्सव–2026 के दूसरे दिन आयोजित साहसिक गतिविधियों के तहत प्रतापनगर क्षेत्र में दैंतखाल से पीढ़ी तक लगभग 8 किलोमीटर (आना–जाना) का पैदल ट्रैक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच से भरपूर इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साहसिक अनुभव प्राप्त किया।

इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में कुल 59 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक वापसी की।

प्रकृति के बीच रोमांचक अनुभव

ट्रैकिंग के दौरान प्रतिभागियों को घने जंगलों की हरियाली, मनमोहक प्राकृतिक दृश्य और हिमालय की विहंगम पर्वत श्रृंखलाओं के अद्भुत दर्शन हुए। इस प्राकृतिक वातावरण ने ट्रैकिंग के अनुभव को और भी यादगार बना दिया।

प्रतिभागियों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन साहसिक पर्यटन और स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा

इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान गम्भीर सिंह, आरती देवी सहित कई अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की साहसिक गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य जनपद टिहरी गढ़वाल की प्राकृतिक धरोहर, पर्यटन संभावनाओं और एडवेंचर टूरिज्म को प्रोत्साहित करना है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र की ओर आकर्षित हो सकें।

5
47 views

Comment