logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एबीवीपी ने की प्रवेश पत्र जारी करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

झालावाड़| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर सभी छात्रों के परीक्षा प्रवेश पत्र जल्द जारी करने की मांग की। नगर मंत्री हर्षित जैन ने बताया कि कुछ छात्रों के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। जबकि कई छात्रों के अब तक जारी नहीं हुए हैं। जिससे उनकी परीक्षा में शामिल होने पर संकट खड़ा हो गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए प्रिंसिपल से मांग की कि सभी लंबित एडमिट कार्ड तुरंत जारी करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में अजय बेरवा, इकाई सचिव उत्कर्ष कश्यप, टीकम नगर सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Aima media jhalawar

1
119 views

Comment