logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसील समाधान दिवस में 33 शिकायतें, लेखपाल श्रवण कुमार निलंबित

*तहसील समाधान दिवस में 33 शिकायतें, लेखपाल श्रवण कुमार निलंबित*

जय प्रकाश त्रिपाठी, जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, 07 मार्च। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के तहत तहसील बांसी में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
समाधान दिवस में राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। राजस्व एवं अन्य विभागों की शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी बांसी श्री निखिल चक्रवर्ती ने की, जबकि पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई।
जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या का अवलोकन करते हुए आवश्यक मामलों में जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों की उपस्थिति में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कानूनगो व लेखपालों को भूमि संपत्ति रजिस्टर तथा भूमि विवाद रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार रखने के निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी विभाग का मामला लंबित पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता सुभाष ने आरोप लगाया कि भूमि का बैनामा लेने के बावजूद लेखपाल श्रवण कुमार ने गलत रिपोर्ट लगाकर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल श्रवण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
तहसील समाधान दिवस में कुल 33 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व के 15, पुलिस विभाग के 4, विकास के 2 तथा अन्य विभागों के 12 मामले शामिल रहे। इनमें से 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, तहसीलदार बांसी, क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

65
2674 views

Comment