logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सतना जिले के सिंहपुर में पेयजल संकट गहराया; पाइपलाइन सूखी, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण गर्मी शुरू होते ही सतना जिले के सिंहपुर में पेयजल संकट बढ़ा.

सतना जिले के सिंहपुर में पेयजल संकट गहराया; पाइपलाइन सूखी, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
जिले में गर्मी की शुरुआत होते ही ग्रामीण में पेयजल संकट गहराने लगा है. सरकार की बहुचर्चित नल‑जल योजना की हकीकत कई गांवों में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. अधिकांश जगह पाइपलाइन तो बिछाई गई है, पानी की टंकियां भी बना दी गईं, लेकिन पानी ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंच रहा. सिंहपुर गांव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां वर्षों पहले योजना के तहत पानी की टंकी बन गई और नल कनेक्शन भी दे दिए गए. लेकिन पानी सप्लाई शुरू ही नहीं हुई. नतीजा यह है कि गर्मी की दस्तक के साथ ही गांव के लोग पीने के पानी के लिए दर‑दर भटकने को मजबूर हैं.
ग्रामीणों का क्या कहना है?
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पास के हैंडपंप, कुओं और तालाबों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. कई हैंडपंप सूख चुके हैं तो कुछ खराब हैं. महिलाओं और बच्चों को कई किलोमीटर पैदल चलकर पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है. गर्मी अभी शुरू ही हुई है और हालात इतने गंभीर हो चुके हैं. अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले महीनों में संकट और बढ़ सकता है.
योजना कागजों में सक्रिय, जमीनी हकीकत विपरीत
ग्रामीणों के अनुसार, नल‑जल योजना की पाइपलाइन तो पूरे गांव में बिछाई गई, पर पानी कभी नहीं मिला. नलों में महीनों से पानी की एक बूंद नहीं आई. ग्रामीणों ने पंचायत और विभाग को कई बार समस्या बताई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ.
Pankaj
AIMA media satna

7
454 views

Comment