logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेंगलुरु में ‘सिद्धि मारवाड़ी’ का भव्य शुभारंभ, पारंपरिक उत्पादों को मिलेगा नया मंच

बेंगलुरू(दलपतसिंह भायल) शहर में पारंपरिक संस्कृति और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “Siddhi Marwadi – Dedicated to Nature and Culture” का भव्य शुभारंभ शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को अक्कीपेटे स्थित शेट्टी मुदन्ना लेन में किया गया। कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग, व्यापारी और अतिथि उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और ‘सिद्धि मारवाड़ी’ के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्थान के उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास भारतीय संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली और प्राकृतिक उत्पादों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्थान की ओर से बताया गया कि “सिद्धि मारवाड़ी” के माध्यम से प्रकृति से जुड़े उत्पादों और पारंपरिक संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यहां पर विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक और सांस्कृतिक उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे लोगों को शुद्ध और पारंपरिक वस्तुएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और व्यापारियों ने संस्थान की इस पहल को सराहनीय बताते हुए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह प्रयास बेंगलुरु में भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक उत्पादों के प्रचार-प्रसार में नई पहचान बनाएगा।
समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

74
2122 views

Comment