logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज:बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत, दूसरा घायल

​बृजमनगंज, महराजगंज।
बृजमनगंज ​थाना क्षेत्र के धानी बाजार स्थित इंदु पैलेस में शनिवार दोपहर बिजली का काम करते समय बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त सूचना के अनुसार, आज दोपहर करीब 12:00 बजे दो मजदूर इंदु पैलेस में बिजली डेकोरेशन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोनों हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए।
​मृतक: दिव्यांशु (16 वर्ष), पुत्र गणेश, निवासी अमहवा, थाना कैंपियरगंज, गोरखपुर।
​घायल: राजन यादव (18 वर्ष), पुत्र भजन यादव, निवासी अमहवा, गोरखपुर।
​घायल राजन यादव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धानी में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर धानी निवासी पंकज सैनी के यहां बिजली डेकोरेशन का काम करते थे और उन्हीं के कहने पर वहां गए थे।
​स्थानीय पुलिस के अनुसार बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलते ही मामले में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

196
7874 views

Comment