logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फूलमनहा: कांशीराम जयंती को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक

बृजमनगंज महराजगंज।

फुलमनहा ग्रामसभा स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली बहुजन नायक कांशीराम साहब की जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नारद राव, विधानसभा अध्यक्ष दुर्गविजय गौतम, महेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, रामू बौद्ध, संजय गौतम, बृजेश कुमार, द्वारिका प्रसाद, मनीष कुमार, मनोज भारती, डॉ. राहुल राव, डॉ. दुर्गेश चंद्रा, श्याम सुंदर राव, सदाबहार, सुभाष चंद्र, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी रामदेव भारती, अमित रावण, प्रभाकर, विनोद भारती, उग्रसेन गिरी, राजेंद्र प्रसाद, रामसुमेर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

58
7103 views

Comment