logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़ : चकबंदी न्यायालय की स्थापना

आज दिनांक 7 मार्च 2026 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में चकबंदी न्यायालय की स्थापना के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री करुणाशंकर मिश्र एडवोकेट तथा महामंत्री श्री कौशलेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने फीता काटकर चकबंदी न्यायालय/कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। न्यायालय की स्थापना से अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया और इसे न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एकता और अधिवक्ता हित को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री करुणाशंकर मिश्र एडवोकेट, महामंत्री श्री कौशलेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट तथा प्रकाशन मंत्री सतीश कुमार तिवारी (भारत) एडवोकेट सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Govind kumar
Pratapgarh

10
803 views

Comment