मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 50 QRT वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले – “विकास की पहली शर्त सुरक्षा
🇮🇳 सुनील कुमार राजपूत 🇮🇳
”लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में 50 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया। इन आधुनिक वाहनों के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने आमजन को सुरक्षा प्रदान कर “Safe UP – समृद्ध UP” की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार आधुनिक तकनीक और संसाधनों को पुलिस व्यवस्था से जोड़ रही है, जिससे उत्तर प्रदेश को सुरक्षित और विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। 🇮🇳