logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज में पेट्रोल पंपों को सख्त निर्देश, डिब्बे या बोतल में पेट्रोल देने पर होगी कार्रवाई

महराजगंज जिले में प्रशासन ने सभी पेट्रोल और डीजल पम्प संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार अब किसी भी पेट्रोल पंप से डिब्बे, बोतल, कंटेनर या किसी अन्य पात्र में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल की आपूर्ति केवल दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहनों के ईंधन टैंक में ही की जाएगी। सभी पंप संचालकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि निरीक्षण या जांच के दौरान किसी पेट्रोल पंप पर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित संचालक के खिलाफ लाइसेंसिंग शर्तों और मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइन के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पेट्रोल के संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

#Maharajganj #महराजगंज #घुघली #Petrol #Diesel

0
94 views

Comment