logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शशि मोहन के निर्देश शक करवाई चक्रधर नगर थाना

फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा
लूटी गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी समेत ₹1.35 लाख की संपत्ति जब्त
खुद को पुलिस बताकर आधार कार्ड जांच के बहाने वारदात को दिया था अंजाम
आपराधिक घटनाओं पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई जारी — एसएसपी शशि मोहन सिंह
     रायगढ़, 07 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन झपटने की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर जप्त की है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
     घटना के संबंध में ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद पिता स्व. बोधीराम निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 में सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने की बात कहकर आधार कार्ड दिखाने को कहा। इसी बीच एक आरोपी ने वृद्धा के गले में पहनी सोने की माला खींच ली और दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए। मामले में थाना चक्रधरनगर में स्कूटी सवार दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
       घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभ

8
384 views

Comment