logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या

कोटी कॉलोनी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति, फैशन शो और ऐतिहासिक गाथाओं ने मोहा दर्शकों का मन

टिहरी गढ़वाल | 07 मार्च 2026।
केदारसिंह चौहान 'प्रवर'
टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के प्रथम दिवस की सांस्कृतिक संध्या लोक संस्कृति, परंपरा और कला के रंगों से सराबोर रही। कोटी कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और अतिथियों ने भाग लेकर देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या
फैशन शो में दिखा युवाओं का उत्साह

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत फैशन शो से हुई। इस दौरान आयोजित मिस टिहरी प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों और मिस्टर टिहरी प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या

प्रतियोगिता में जज के रूप में आरती शाह मौजूद रहीं, जो देहरादून में जन्मी एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं तथा वर्तमान में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके साथ अनुराग जोशी, जो देहरादून निवासी एक प्रतिभाशाली अभिनेता, थिएटर आर्टिस्ट और मॉडल हैं, ने भी निर्णायक की भूमिका निभाई।

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या
माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन ने बांधा समां

इसके बाद नई टिहरी रामलीला मंच द्वारा प्रस्तुत माधोसिंह भण्डारी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से वीरता और शौर्य की ऐतिहासिक गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या
लेजर शो में दिखा पुरानी टिहरी का इतिहास

कार्यक्रम के दौरान खुले आकाश के नीचे आकर्षक लेजर शो का आयोजन भी किया गया। इस लेजर शो के माध्यम से पुरानी टिहरी के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान टिहरी नगर के प्रमुख मंदिरों और प्रसिद्ध चंद्राबदनी मंदिर से जुड़ी धार्मिक और ऐतिहासिक जानकारी को प्रकाश और ध्वनि के मनमोहक संयोजन के साथ दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को टिहरी की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या
टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या
पांडवाज की प्रस्तुति ने बनाया माहौल उत्सवमय

कार्यक्रम के अंतिम चरण में पांडवाज दल द्वारा पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के साथ शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। लोक संगीत की मधुर धुनों और ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या
टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या

पांडवाज के लोक वाद्यों की गूंज से कार्यक्रम स्थल में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। दर्शक देर रात तक इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए लोक संस्कृति की इस अनूठी प्रस्तुति के साक्षी बने।

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: पांडवाज की दमदार प्रस्तुति, लेजर शो और माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन से गूंजी पहली सांस्कृतिक संध्या
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए टिहरी लेक फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास

टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहसिक खेल और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य टिहरी झील की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देना और स्थानीय संस्कृति व परंपराओं को व्यापक मंच प्रदान करना है।

5
154 views

Comment