logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: Pallavi Patel पहुंचीं मिर्जापुर, जिला अध्यक्ष के समर्थन में सैकड़ों समर्थकों संग प्रदर्शन

मिर्जापुर: Pallavi Patel पहुंचीं मिर्जापुर, जिला अध्यक्ष के समर्थन में सैकड़ों समर्थकों संग प्रदर्शन
अपनादल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय नेता व सपा विधायक पल्लवी पटेल शनिवार को मिर्जापुर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनादल (कमेरावादी) के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि गो-तस्करी के आरोप में जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह पिछले करीब एक महीने से जेल में बंद हैं। इसी मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला।
कार्यकर्ता पहले सिटी क्लब मैदान में एकत्रित हुए, इसके बाद झंडा-बैनर के साथ कचहरी रोड होते हुए जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी Pawan Kumar Gangwar को ज्ञापन सौंपकर श्याम बहादुर सिंह के मामले में उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

58
1549 views

Comment