logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

15 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी मां कर्मा जयंती, निकलेगी विशाल वाहन रैली भगवान जगन्नाथ व मां कर्मा की झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद का हो

15 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी मां कर्मा जयंती, निकलेगी विशाल वाहन रैली

भगवान जगन्नाथ व मां कर्मा की झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद का होगा आयोजन

*पत्रकार - राधेलाल साहू

छिंदवाड़ा: तैलीक समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि मां कर्मा जी की जयंती इस वर्ष पापमोचनी एकादशी 15 मार्च रविवार को भव्य रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन कर्मा लॉन, साहू समाज मंगल भवन, सिवनी रोड छिंदवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।
जिला साहू सभा के महासचिव हरीश चुन्नीलाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त स्वजातीय बंधुओं के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी एवं मां कर्मा की सुंदर झांकी के साथ विशाल नगर भ्रमण वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही मां कर्मा की पूजन, महाआरती, छप्पन भोग, अतिथि सत्कार एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में पारितोषिक वितरण एवं भोजन महाप्रसाद का आयोजन भी रखा गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साहू समाज ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष कलीराम साहू, नगर अध्यक्ष सुनील साहू, दुर्गाप्रसाद साहू, गणेश साहू, नरबदा साहू, पूनम साहू, शारदा साहू, रश्मि साहू, नीतू साहू, संतोष साहू, मोहित साहू, अशोक साहू, मोहन साहू, योगीराम साहू, तरुण साहू, गोपाल साहू, पूनाराम साहू, महेंद्र साहू, सुभाष साहू, शुभम साहू, विजय साहू, राहुल साहू, शिवम साहू, राजदीप साहू, आलोक साहू सहित समाजजनों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

0
8 views

Comment