प्रयागराज,
सुजीत पासी द्वारा गंगापार प्रयागराज में होली मिलन समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया।
होली के शुभ अवसर पर आज 6 मार्च को सभी सम्मानित क्षेत्रवासी एवं देवतुल्य जनता के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन सुजीत पासी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वॉर्ड नं-1 बहादुरपुर ब्लॉक, प्रयागराज द्वारा बहादुरपुर कछार, निकट अनुज चिकित्सालय हेतापट्टी में किया गया। जिसमे क्षेत्र की जनता एवं मुख्य रूप से फूलपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी श्री अमरनाथ सिंह मौर्य जी एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता पहुँचे।
जनता के बीच में सभी ने अपनी बात रखी एवं आपसी भाई-चारे के साथ होली मिलन समारोह सफल हुआ। गुलाल-अबीर एवं फूलों से सबने होली मिलन भेंट किया और विरहा गीत कार्यक्रम को सभी ने हर्षौल्लास के साथ सुना।
विशेष कार्यक्रम "एक चाय और एक समोसा, इस बार अखिलेश जी पर करो भरोसा" सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
जनता ने सुजीत पासी के प्रति काफी प्रेम भावना जताया एवं 2027 में पुनः अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सरोज यादव मास्टर, राजमन डॉक्टर, जंगबहादुरपुर प्रधान, विजय यादव फूलपुर विधानसभा उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र यादव सेक्टर प्रभारी, राम सिंह (प्रदेश प्रभारी अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच), रामअभिलाष काका, मुनसुन भारतीयता, अनिल रावत, रोबिन सरोज, आलोक मास्टर, फतेहबहादुर, नरेश पासवान आदि ग्रामवासी और क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में मौजूद रहे।