महाराष्ट्र में 'नकल माफिया' पर बड़ा प्रहार: 581 छात्रों ने लिखी एक जैसी उत्तर पुस्तिकाएं; 22 शिक्षक निलंबित, 51 पर FIR दर्ज!
1. सामूहिक नकल का 'महा-घोटाला'
वाशिम जिले के एक परीक्षा केंद्र पर तब हड़कंप मच गया, जब जांच टीम (भरारी पथक) ने पाया कि कक्षा 12वीं के भौतिक विज्ञान (Physics) के पेपर में 581 छात्रों के जवाब शब्द-दर-शब्द एक समान थे। यानी परीक्षा केंद्र पर छात्रों को बिठाकर सामूहिक रूप से नकल कराई गई थी।
2. टीन शेड में परीक्षा और अंधेरे का खेल
जांच में सामने आया कि 'श्री मैनागिरी महाराज कनिष्ठ महाविद्यालय' (टो-जुमडाफाटा) में परीक्षा के नाम पर मजाक चल रहा था।
छात्रों को बेहद तंग जगहों और टीन शेड के नीचे बिठाया गया था। वहां न पर्याप्त रोशनी थी, न पंखे और न ही CCTV कैमरे। बिजली कटने पर जनरेटर की भी कोई सुविधा नहीं थी, ताकि अंधेरे और अव्यवस्था का फायदा उठाकर नकल कराई जा सके।
3. 'कॉपीमुक्त अभियान' की उड़ी धज्जियां
सरकार की ओर से 'कॉपीमुक्त' परीक्षा का नारा दिया गया था, लेकिन वाशिम में शिक्षकों और संस्थाओं ने ही इस अभियान को ठेंगा दिखा दिया। केंद्र पर कुल 584 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 581 उपस्थित थे और लगभग सभी की उत्तर पुस्तिकाएं एक जैसी पाई गईं।
4. एक्शन में प्रशासन:
निलंबन और मुकदमों की बौछार
शिक्षा विभाग ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। माध्यमिक शिक्षाधिकारी मंगल धुपे-गायलेवाड ने सख्त कार्रवाई की पुष्टि की है:
51 आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला (FIR) दर्ज किया गया है। अब तक 22 शिक्षकों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।
इसमें 'श्री मैनागिरी महाराज विद्यालय' के 17 और 'माऊली विद्यालय' के 5 शिक्षक शामिल हैं।
अधिकारी का बयान: "
परीक्षा में धांधली करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बाकी बचे हुए आरोपियों पर भी निलंबन की कार्रवाई प्रक्रिया में है।"