logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धर्म जागरण के लिए निकली प्रभातफेरी, श्रीराम संकीर्तन से गूंजा जुन्नारदेव नगर

धर्म जागरण के लिए निकली प्रभातफेरी, श्रीराम संकीर्तन से गूंजा जुन्नारदेव नगर
जुन्नारदेव।
नगर में धर्म जागरण और भगवद नाम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्रीराम संकीर्तन समिति जुन्नारदेव द्वारा प्रतिदिन प्रभातफेरी निकालकर श्रीराम नाम संकीर्तन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 07 मार्च 2026 को प्रातः नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया।
प्रभातफेरी की शुरुआत संकटमोचन हनुमान मंदिर से हुई, जहां से भक्तगण श्रीराम नाम का संकीर्तन करते हुए नुक्कड़ चौक, तहसील रोड, गायत्री मंदिर, संतोषी माता मंदिर, अयोध्या बस्ती खंडेरा बाबा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, लवकुश जानकी मंदिर और मुखर्जी चौक होते हुए पुनः श्रीराम मंदिर पहुंचे। इसके बाद संकीर्तन का समापन संकटमोचन हनुमान मंदिर में किया गया।
इस दौरान नगर में भक्ति का माहौल बना रहा और राम नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में श्रीमति सुगरती अतुलकर, श्रीमति मीना साहू, श्री पूनाराम मालवीय, श्री राजू सनोडिया, श्री किशोर मालवीय, श्री हेमंत सोनी, श्री संतोष मांडवार, श्री दीपक बरेठिया, श्री नरेन्द्र टांडेकर, श्री मुरलीधर मुछोरिया, श्री दसरू भैया एवं सुरेश भोला सोनी सहित समिति के कई सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार की प्रभातफेरी का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरण और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

7
484 views

Comment