logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेनी मेला देखकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

रेनी मेला देखकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
#junnardeoexpress
जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ग्राम पंचायत हनोतिया के पास उस समय हुआ जब दोनों दोस्त रेनी मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बाइक से लौट रहे दो युवकों को एक बेलगाम ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत शासकीय अस्पताल जुन्नारदेव पहुंचाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान नितेश उइके (19 वर्ष), निवासी ग्राम खरी ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार अजय पवार (19 वर्ष), निवासी खरी गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

3
13 views

Comment