logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : सीहोर में एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की चाचा ने की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने घर में लगाई आग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सीहोर जिले के सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरी गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन की उनके ही सगे चाचा ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस खौफनाक घटना की वजह जमीन को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान शीतल और कुलदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे, तभी रास्ते में उनके चाचा हरि सिंह मालवीय ने हमला कर दिया। लाठियों से किए गए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा
दोहरी हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घटनास्थल सहित गांव के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर लगातार पुलिस गश्त की जा रही है।

1
175 views

Comment