रंगपंचमी पर रंगों से सराबोर होगा भोपाल, पुराने और नए शहर में झांकियों, ढोल-ताशों और गुलाल मशीनों के साथ निकलेगा भव्य जुलूस
भोपाल: होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला रंगपंचमी का पर्व इस वर्ष 8 मार्च को मनाया जाएगा। मान्यता है कि रंगपंचमी के साथ ही होली पर्व का समापन होता है। इस अवसर पर धुलेंडी की तरह रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाया जाएगा और शहर में पारंपरिक चल समारोह भी निकाले जाएंगे।