सरगुजा जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ताकत
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरगुजा जिले की नई जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति के बाद यह सूची जारी की गई है।
जारी पत्र में बताया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी को प्रदेश स्तर से अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके तहत जिला संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैंदू द्वारा जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि अनुमोदित पदाधिकारियों को सूचित कर संगठन के कार्यक्रमों को गति दी जाए और पार्टी की गतिविधियों को जिले में सक्रिय रूप से संचालित किया जाए।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और अन्य पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से सरगुजा जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।